पीरटांड: बरियारपुर में पुलिस ने छापा मारकर पिस्टल व दो गोलियों के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
पीरटांड के बरियारपुर में पुलिस ने छापा मारकर पिस्टल व दो गोलियों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी बरियारपुर का रहने वाला इसरायल अंसारी उर्फ इसराईल अंसारी है। खुखरा थाना की पुलिस ने अपराधी को खदेड़कर पकड़ा।बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरियारपुर में एक अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।