पीरटांड: चमरखो गांव में महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज
जोड़ा पहाड़ी के चमरखो गांव में संज्योती देवी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रविवार को सदर अस्पताल के आइसीयू में इसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि यह टुंडी निवासी सुखलाल हेंब्रम की पत्नी है।कुछ दिनों से पति से विवाद चलने के कारण यह मायके में रह रही थी।