मोतिहारी: जिला के पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सिसवा कोड़र गाँव में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला के पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सिसवा कोड़र गाँव में जहरीले सांप के काटने से पशुराम सिंह की पत्नी ज्ञांति देवी की मौत हो गई। ज्ञांति देवी के पुत्र मुन्ना कुमार ने बताया कि खाना बनाने के लिये रखे लकड़ी निकालने के दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।