मोतिहारी: सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा जिला में 19 परीक्षा केंद्रों पर 12 बजे से आज,11 बजे के बाद प्रवेश नहीं
सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आज रविवार को पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला में 19 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में 12 से 2 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 12150 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले अर्थात 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।