मोतिहारी: मोतिहारी में आयोजित भाजपा के कार्यशाला को सांसद राधा मोहन सिंह ने किया संबोधित
मोतिहारी में सदस्यता अभियान 2024 को लेकर आयोजित कार्यशाला को सांसद राधा मोहन सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचना है। साथ विकसित भारत के संदेश को भी घर-घर तक लेकर जाना है। कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।