गढ़मुक्तेश्वर: गांव रामपुर न्यामतपुर में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, मासूम की हुई मौत
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव रामपुर न्यामतपुर में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को बाइक ने टक्कर मारी है हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और मृतक बच्चे के पिता ने बाइक चालक पर जान बुझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है अब मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।