गढ़मुक्तेश्वर: स्याना मार्ग पर दादू फार्म हाउस के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्याना मार्ग पर स्थित दादू फार्म हाउस के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला है हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।