गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने NH 9 पर पेट्रोल पंप के पास मिले शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए थाना हसनपुर क्षेत्र के मोहल्ला काला शहीद निवासी शोएब खान को स्याना रोड गढ़ चोपड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से मृतक के कपड़े, 7500 रु नकदी , मोबाइल फोन बरामद किया।