फतुहा: जेठुली गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत
Fatwah, Patna | Dec 26, 2025 फतुहा व बंका घाट स्टेशन के बीच पोल संख्या 525/13 के नजदीक जेठुली गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। इसी जगह से फतुहा और बंका घाट स्टेशन का सीमा निर्धारित होता है। मृतक अप लाइन में पश्चिम की ओर गिरा था। इसलिए नदी थाना की पुलिस और फतुहा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची उसके बाद फतुहा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।