फतुहा: हनुमानचक गांव में पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Fatwah, Patna | Dec 25, 2025 पुनाडीह पंचायत के मुखिया मनोज यादव के नेतृत्व में बायफ सोसाइटी द्वारा पशुपालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। पशुपालकों को ठंड़ी में पशुओं के रखरखाव,सुरक्षा को लेकर चिकित्सकों द्वारा जागरूक किया गया है। पशु रोगों के रोकथाम करने तथा उसकी पहचान करने के बारे में भी पशुपालकों को विस्तार से बताया गया है। पशुपालकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराया गया है।