फतुहा: नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Fatwah, Patna | Dec 26, 2025 नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव में एक सात महीना पहले ब्याही के युवती ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली है। इस संबंध में मृतक पूजा कुमारी के भाई दौलतपुर गांव निवासी टुनटुन कुमार ने नदी थाना में 7 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। आवेदन में बताया है कि दहेज को लेकर मेरी बहन के ससुराली परिजनो काफी प्रताड़ित कर रहे थे। इसी कारण बहन ने आत्महत्या कर ली है।