बिजौलिया (भीलवाड़ा) के नेशनल हाईवे-27 पर रविवार सुबह मेनाल और लाड़पुरा के बीच एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई। सड़क पार कर जंगल की ओर जा रहे करीब 7 से 8 वर्षीय पैंथर का शव हाईवे पर मिलने के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
वन विभाग के अनुसार पैंथर के सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडलगढ़ वन विभाग कार्यालय भेजा गया है।
स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि मेनाल वन क्षेत्र से जुड़े हाईवे पर पर्याप्त तारबंदी और वन्यजीव सुरक्षा उपाय नहीं होने के कारण आए दिन वन्यजीव हादसों का शिकार हो रहे हैं। आरोली-लाड़पुरा के बीच सुरक्षा इंतजामों की मांग लंबे समय से की जा रही है।
ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।
#Bijolia #Bhilwara #Panther #PantherDeath #NH27 Menal Wildlife ForestDepartment Rajasthan BhilwaraNews BijoliaNews WildlifeConservation RoadAccident BreakingNews
Bhilwara, Bhilwara | Jul 19, 2026