लखीसराय: जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन, 52 पदों के लिए साक्षात्कार हुए
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरुआत बुधवार की पूर्वाह्न 11 बजे हुई, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों एयरटेल पेमेंट बैंक नेटाबीट ने भाग लिया। रोजगार कैंप के दौरान कंपनी के द्वारा साक्षात्कार लिया जा रहा था।