*विंध्याचल एक्सप्रेस रोज 4-5 घंटे लेट, अप-डाउनर परेशान; करकबेल में ही खड़ी रही ढाई घंटे*
*श्रीधाम।* इटारसी से चलकर जबलपुर-कटनी होते हुए सागर रूट से भोपाल जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस से अप-डाउन करने वाले यात्री रोज परेशान हो रहे हैं। गाड़ी की टाइमिंग अप-डाउनरों के लिए बहुत उपयोगी है, लेकिन गाड़ी का रोज लेट चलना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है।
आज दिनांक 14 नवंबर को विंध्याचल एक्सप्रेस जो शाम 7:40 बजे श्रीधाम स्टेशन पहुंचती है, वह करकबेल स्टेशन में ही लगभग ढाई घंटे खड़ी रही। इससे यात्री काफी परेशान हुए। गाड़ी आज श्रीधाम लगभग 11:00 बजे पहुंची, यानि करीब 3 घंटे विलंब से।
यात्रियों का कहना है कि रोज यही हाल है। गाड़ी रोज 4 से 5 घंटे लेट चल रही है। नौकरी, पढ़ाई, व्यापार और इलाज के लिए रोज अप-डाउन करने वालों का पूरा दिन खराब हो जाता है। समय पर न पहुंचने से नौकरीपेशा और विद्यार्थी सबसे ज्यादा परेशान हैं।
अप-डाउनरों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि विंध्याचल एक्सप्रेस को समय पर चलाया जाए और करकबेल सहित अन्य स्टेशनों पर अनावश्यक देरी पर रोक लगाई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
*- कैलाश गुप्ता, नई दुनिया, गोटेगांव विधानसभा
Ministry of Railways, Government of India
Western Railway
West Central Railway
Central Railway
Ashwini Vaishnaw
Bhopal Dem
#VindhyachalExpress #Railway #IndianRailways #TrainLate #Shridham #Karakbel #Gotegaon #Narsinghpur #Jabalpur #Bhopal #Itarsi #Sagar #Katni #NaiDuniya #NarsinghpurNews