Public App Logo
Profile Picture

Kailash Gupta

@kailash41898
2920Followers
29Following
108 एंबुलेंस के पहिए धीरे-धीरे जाम होते दिख रहे हैं, जबकि निजी एंबुलेंस सायरन बजाकर दौड़ रही हैं—जनता पूछ रही है, जीवनदायिनी 108 आखिर किसके कमीशन के खेल में वेंटिलेटर पर है?

कैलाश गुप्ता नई दुनिया मो 9329446506
CM Madhya Pradesh  Mahendra Nagesh  Collector Narsinghpur
Ai जनरेटेड
🔊 चलो बुलावा आया है… माता रानी ने बुलाया है! 🚩
🌺 जय माता दी! जय माँ शारदा! 🌺

🙏 आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम… 🙏
शारदीय नवरात्र के पावन प्रथम दिवस बैठकी के अवसर पर ग्राम कुकलाह पोनिया से माँ शारदा के पावन धाम मैहर के लिए विशाल पैदल पदयात्रा निकाली जा रही है।
🚩 यह यात्रा का 9वां वर्ष है।
विगत 8 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही इस पावन पदयात्रा में हर वर्ष की तरह इस बार भी सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन माँ शारदा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शामिल होंगे।

🌸 माता रानी का बुलावा है… कदम अपने आप मैहर की ओर बढ़ेंगे।
आइए, परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस पावन पदयात्रा में सहभागी बनें और माँ शारदा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।
📢 माँ शारदा उत्सव समिति कुकलाह पोनिया एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस पावन यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
🍛 यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
🚩 बोलो जय माता दी!
🌺 माँ शारदा के जयकारों से गूंजेगा मैहर धाम! 🌺

🙏 जय माता दी 🙏
जय माँ शारदा 🚩
Ashish Nema  Shailesh Nema 
<nis:link nis:type=tag nis:id=जयमातादी nis:value=जयमातादी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयमाँशारदा nis:value=जयमाँशारदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मैहरशारदाधाम nis:value=मैहरशारदाधाम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पैदलपदयात्रा nis:value=पैदलपदयात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नवरात्रि nis:value=नवरात्रि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मातारानी nis:value=मातारानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुकलाहपोनिया nis:value=कुकलाहपोनिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आस्था nis:value=आस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रद्धा nis:value=श्रद्धा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भक्ति nis:value=भक्ति nis:enabled=true nis:link/>
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दौरा कार्यक्रम
शुभ प्रभात , सीता राम जय सीता राम
श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा में शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक

बरहटा, जिला नरसिंहपुर। श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा में शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।

इस वर्ष नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत कलश स्थापन एवं ध्वजारोपण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिलोक सुंदरी श्री माँ भगवती सिंहवाहिनी देवी के दरबार में ज्योति कलश, जवारे, दुर्गा अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन होगा।

यह संपूर्ण आयोजन ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से तथा संरक्षक अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद् रामकृष्णानंद जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।

कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है -

दिनांक 11 अक्टूबर 2026 रविवार को कलश ज्योति स्थापना, जवारे, दुर्गा अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती पाठ आरंभ।

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार षष्ठी तिथि पर वारार्थिनी कन्याओं एवं संतान अभिलाषी दम्पत्तियों हेतु विशेष पूजन अर्चन, मनोकामना पूर्ति पूजन।

दिनांक 18 अक्टूबर 2026 रविवार को महानिशा पूजा, महागौरी दुर्गाष्टमी पूजा।

दिनांक 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को हवन एवं कन्या भोज।

दिनांक 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को जवारे विसर्जन।

आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अपने इष्ट मित्रों सहित सपरिवार महोत्सव में पधारने का सादर आमंत्रण किया है।

आयोजक - श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा, जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश

संपर्क - मनोकामना ज्योति कलश स्थापना हेतु आश्रम व्यवस्थापक सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी - 7000994071, 9424759651
Kanchhedi Patel Raghunath Rai
पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में… नर्मदा नदी के सैकड़ों फीट गहरे पानी के नीचे आख़िर क्या छिपा है?

इस राज़ से पर्दा उठाने के लिए… इतिहास में पहली बार एक ट्रेंड स्कूबा डाइवर नर्मदा के गहरे गर्भ में उतरा!

झूला पुल के नीचे… जहां स्थानीय नाविक 300 से 350 फीट तक गहराई का दावा करते हैं, वहां भोपाल की पायनियर वॉटर स्पोर्ट्स टीम के एक्सपर्ट डाइवर यासिर हसीब ने एक बेहद साहसिक डाइव लगाई।

जैसे-जैसे वे नीचे जा रहे थे… सन्नाटा गहरा रहा था और पानी का भारी दबाव जानलेवा होता जा रहा था।

लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए… वे पहुंचे पूरे 210 फीट की गहराई पर!

घने अंधेरे में जब टॉर्च की शक्तिशाली रोशनी जलाई गई… तो सामने का मंज़र हैरान कर देने वाला था!

विशालकाय पत्थरों के बीच… दशकों से भक्तों द्वारा विसर्जित की गईं देव प्रतिमाएं, अनगिनत सिक्के और छोटे-छोटे पौधे साफ़ दिखाई दे रहे थे! राहत की बात यह रही कि तलहटी में कोई भारी कचरा नहीं मिला।

210 फीट की गहराई तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है… लेकिन पूरी गहराई का अंतिम सच क्या है, इसके लिए अब एक बड़े वैज्ञानिक सर्वे की तैयारी है।

नर्मदा के गर्भ से सामने आए इस चौंकाने वाले दृश्य पर आपकी क्या राय है? कमेंट में हर-हर नर्मदे ज़रूर लिखें!

<nis:link nis:type=tag nis:id=omkareshwar nis:value=omkareshwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narmadariver nis:value=narmadariver nis:enabled=true nis:link/>
हर हर महादेव
मां नर्मदे हर 🙏🌺

हर सोमवार मुआर घाट पर मां नर्मदा जी के पावन तट पर भव्य मां नर्मदा महाआरती का आयोजन किया जाता है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा की आराधना करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

मां नर्मदा मैया की जय 🙏🚩
मां नर्मदे हर 🙏🌺

हर सोमवार मुआर घाट पर मां नर्मदा जी के पावन तट पर भव्य मां नर्मदा महाआरती का आयोजन किया जाता है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा की आराधना करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

मां नर्मदा मैया की जय 🙏🚩
मां
भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सेवाएं दिन-रात जारी हैं, अब मजाक में ही सही—वेतन और पीएफ की मांग भी उठने लगी है।
सिलावट समाज संघ मध्य प्रदेश ने निशुल्क शिक्षा की चलाई मुहिम नि शुल्क कोचिंग क्लासेस की ओपन
जय गुरु देव
जय माता दी
हर हर महादेव
जय माता दी
शिविर पर शिविर, जनसुनवाई पर जनसुनवाई और ‘सरकार आपके द्वार’ जैसी तमाम योजनाओं के बाद भी समस्याएं जस की तस हैं।
नरसिंहपुर की पत्रकारिता जगत के सक्रिय और बेबाक चेहरों में से एक, दूरदर्शन के ब्यूरो चीफ एवं मेरे बड़े भाई समान श्री पंकज गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐🎂

आपसे जुड़ा रिश्ता सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समय के साथ इसमें भाईचारे, विश्वास और अपनत्व की मिठास भी जुड़ती चली गई। आपके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से हमेशा कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है।

मां नर्मदा से यही कामना है कि आपके जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहें, स्वास्थ्य उत्तम रहे और सफलता हर कदम पर आपका साथ दे। आपकी लेखनी हमेशा सच और जनहित की आवाज को मजबूती देती रहे।

बड़े भैया, जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
ईश्वर आपको लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और यश प्रदान करें। 🙏💐🎂

— कैलाश गुप्ता, नई दुनिया
Pankaj Gupta
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, हाईवे पर हुई मोटरसायकल लूट का 24 घंटे के अंदर खुलासा, चोरी की एक अन्य वारदात भी उजागर

👉 थाना कोतवाली पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

👉 लूट की स्पेलेण्डर मोटरसायकल सहित चोरी की सीडी डीलक्स मोटरसायकल एवं मोबाइल फोन बरामद।

👉 पूछताछ में एक अन्य मोटरसायकल एवं मोबाइल चोरी की वारदात का भी खुलासा।

👉 कुल ₹2.20 लाख का मशरूका बरामद।

<nis:link nis:type=tag nis:id=narsinghpurpolice nis:value=NarsinghpurPolice nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=rishikeshmeenaips nis:value=rishikeshmeenaips nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=spnarsinghpur nis:value=spnarsinghpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/>
*माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, कैबिनेट मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग, मध्य प्रदेश शासन का दौरा कार्यक्रम।*
शुभ प्रभात
नरसिंहपुर के  ग्रामीण एसबीआई बैंक में चली गोली
Video 22
🚩 जय श्री राम
🙏 ॐ महाबलाय नमः 

“चाहे न पूजे मूरत, चाहे न तीरथ जाए,
मात-पिता के तन में सारे देव समाए,
तू इनका दिल खुश रखे तो ईश्वर खुश हो जाए,
भगवान तुझको मिल जाएगा…” 
✨ श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 356 वीं संगीतमय महाआरती संपन्न ✨
सातवें वर्ष की अविराम भक्ति-परंपरा में एक और शनिवार प्रभु श्री संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में समर्पित।
🔶 जहाँ भक्ति की गूंज निरंतर है, वहाँ अब जीर्णोद्धार की पुकार सुनना भी आवश्यक है। 🔶
गोटेगांव। श्रीधाम श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना जोनर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को प्रभु श्री हनुमान जी की 356 वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई।
यह महाआरती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सात वर्षों से निरंतर चल रही उस भक्ति-परंपरा का प्रतीक है, जिसने अनेक श्रद्धालुओं को प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों से जोड़े रखा है।
🪔 विशेष पूजन एवं भोग अर्पण
पं. सत्यनारायण मिश्रा जी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से  सुरेंद्र दुबे के जन्म उत्सव पर* द्वारा पूजन-अर्चन संपन्न किया गया।
श्री संकट मोचन हनुमान जी को मगज के इमरतीजलेबीलड्डू, गुड़-चना एवं फलों का भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
🎶 भक्ति-संगीत से गूंजा मंदिर परिसर
श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का गायन किया। भक्ति और संगीत से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया।
समिति की भजन मंडली के श्यामाचरण पाराशर, अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र चौबे, सालकराम साहू, एच.एस. ठाकुर, श्यामाचरण झरिया, सुशील दुबे, पंकज नोरिया, मुकेश सोनी, विजेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी
महा आरती के पश्चात समिति सदस्यों के द्वारा दुबे जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में समिति के सभी सदस्यों ने फूलमाला तिलक चंदन बंदन से स्वागत किया एवं जन्मोत्सव की बधाइयां प्रतिशत की उज्जवल भविष्य के लिए हनुमान जी महाराज के श्री चरणों में निवेदन किया
👦 बटुक सेवक
अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे अनुज ठाकुर ने श्रद्धापूर्वक अपनी सेवा प्रदान की।
🌺 महिला श्रद्धालु
स्नेहलता श्रीवास्तव, मंजुला गुप्ता प्रीति ठाकुर उमा बाई सुखदा बाई मोहिनी बाई राधिक वैष्णव, अदिति पटेल  चांदनी विश्वकर्मा संगीता चौबे, सृष्टि गुप्ता पार्वती मेहरा, प्रेमवती पटेल, रत्तूबाई विश्वकर्मा, मीणा दुबे, राशि रजक, प्रीति भारद्वाज, लीलावती पटेल, देवका बाई, सीमा पटेल, रोशनी ठाकुर, अदिति दुबे एवं गायत्री बाई सहित अन्य मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
🌺 पुरुष श्रद्धालु

मयंक शर्मा  रघुनाथ राय दीपक सराठे मनीष दुबे कुशाग्र दुबे शुभ दुबे सत्यनारायण मिश्रा अरविंद पटेल दीपक सोनी नीरज नेमा 
कौशल सेन पंकज नोरिया चन्नूलाल  मुकेश सोनी संस्कार गुप्ता नारायण सोनी 
कैलाश गुप्ता मनीष साहू मनोज नामदेव मुकेश ठाकुर शिवकुमार  विश्वकर्मा  विक्रांत ठाकुर सुरेश पटेल, नीलम पटेल, राकेश राजपूत, गिरीश श्रीवास्तव, कैलाश गुप्ता, नवीन सोनी नीरज नेमा  दीपक सोनी, मुकेश ठाकुर, ,, ब्रजेश श्रीवास्तव  अक्षय विश्वकर्मा पराग शुक्ला जय कहार अनुज ठाकुर सुरेंद्र अनुराज लोधी सक्षम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे  l 
🙏*356 वीं महाआरती के इस पावन अवसर पर एक संकल्प भी…*
जिस धाम में वर्षों से हर शनिवार राम नाम और हनुमान भक्ति की गूंज उठती है, उस धाम को सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

🚩 भक्ति रहे अविराम,
यहाँ गूँजे राम का नाम।
आओ मिलकर सजा दें अपना,
श्री संकट मोचन धाम॥
🙏 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली रखवाला।
मेहनत का फल देर से, पर होता है
बजरंग सेना संस्थापक संयोजक <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreels nis:value=facebookreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=varal nis:value=varal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumanchalisa nis:value=hanumanchalisa nis:enabled=true nis:link/>  Satish Dubey
📚 गोटेगांव में सिलावट समाज संगठन ने शुरू की निःशुल्क कोचिंग क्लास

गोटेगांव के गांधी वार्ड स्थित श्री नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर परिसर में सिलावट समाज संगठन मध्यप्रदेश के तत्वावधान में निःशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष परम सिंह सिलावट सहित समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के बाद कोचिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। संगठन का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।

संगठन ने बताया कि आने वाले समय में नगर के अन्य वार्डों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निःशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

शिक्षा की ओर एक और सार्थक कदम—बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय पहल। 🙏📚

<nis:link nis:type=tag nis:id=गोटेगांव nis:value=गोटेगांव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सिलावटसमाज nis:value=सिलावटसमाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निःशुल्ककोचिंग nis:value=निःशुल्ककोचिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बच्चोंकाभविष्य nis:value=बच्चोंकाभविष्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नरसिंहपुर nis:value=नरसिंहपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाजसेवा nis:value=समाजसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gotegaon nis:value=Gotegaon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narsinghpur nis:value=Narsinghpur nis:enabled=true nis:link/>

✍️ कैलाश गुप्ता, नई दुनिया
📱 मो.: 9329446506

गोटेगांव विधानसभा  Gotegaon Vidhansabha  Sandipni Vidhyalaya Narsinghpur  Mahendra Nagesh