सदर: कार में छिपा रखा था तमंचा, कमर में रिवॉल्वर; गुडम्बा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Sadar, Lucknow | Sep 9, 2026 गुडम्बा पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय मो. सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, खोया मंडी वाली गली में संदिग्ध हालत में काली मारुति फ्रोंज कार में बैठे सलमान ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसकी कमर से 32 बोर का देसी रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुआ।