अशोक नगर: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने टीम का गठन किया
अशोकनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर साकेत मावलिया के निर्देश पर 20 अप्रैल को विशेष निगरानी रखते हुए जिलेभर में टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान वर्षभर चलता है, लेकिन इस दिन खास चौकसी बरती जाएगी।प्रशासन ने बाल विवाह की सूचना देने के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।