शाहगंज: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे आजम गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है।