सैदपुर: सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों को ही मिले सरकारी नौकरी, 7वीं कक्षा में पढ़ रही अंजली की सोशल अपील बनी चर्चा का विषय
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा अंजली की एक अपील इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई है। क्षेत्र स्थित नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करने वाली महिला की बेटी अंजली की इस अपील ने जहाँ एक ओर बौद्धिक वर्ग के सामने एक नया विमर्श रख दिया है, वहीं दूसरी ओर आरक्षण के नाम पर राजनीति करने वालों को आईना भी दिखाया है।