सादाबाद: रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिला स्टॉक, दिया गया नोटिस
रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक के द्वारा एक शिकायत के आधार पर छापा मारा गया जहां उन्हें भारी मात्रा में दबाओ का स्टॉक मिला, जिसके अभिलेख मेडिकल स्टोर संचालक नहीं दिखा पाया। जिसको लेकर औषधि निरीक्षक के द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।