प्रतापगढ़: कोतवाली देहात थाने के सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज ने बुधवार शाम 5 बजे कोतवाली देहात थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों और रजिस्टरों के रख-रखाव को देखा। साथ ही परिसर की सफाई, बैरक और मेस में भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने स्टाफ को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।