परीक्षा देने के बाद भी छात्रों को दिखाया गैरहाजिर, अभाविप ने कुलगुरु के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन👇
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना ने जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। परीक्षा देने के बावजूद छात्र-छात्राओं को रिजल्ट में 'अनुपस्थित' दर्शाए जाने के विरोध में आज अभाविप कार्यकर्ताओं ने जीवाजी विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु महोदय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और परिणाम जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की।
हाल ही में जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा बीए और बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जो विद्यार्थी उपस्थित थे उनको अनुपस्थित दर्शाए गया है
प्रांत सह मंत्री सत्यादित्य तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मुरैना के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 'वेब डिजाइनिंग' और 'भूगोल' (Geography) तृतीय वर्ष की परीक्षा में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराई थी। छात्रों के पास परीक्षा देने के पुख्ता प्रमाण और उपस्थिति पत्रक भी मौजूद हैं। इसके बावजूद, विश्वविद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण परीक्षा परिणाम में इन छात्रों को अनुपस्थित दिखाए हैं , जिससे छात्रों का भविष्य पर अंधकार है।
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस मुरैना में आंदोलन और ज्ञापन किया जिसमें विद्यार्थी परिषद ने जीवाजी विश्वविद्यालय पर आरोप लगाए साथ ही विद्यार्थी परिषद ने नारेबाजी कर कुलगुरु के नाम प्रधानमंत्री कॉलेज एक्सीलेंस के प्राचार्य को ज्ञापन दिया जिला संयोजक सोम शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम ठीक नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद जिले भर में आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
ज्ञापन में उपस्थित प्रान्त कार्यकारणी सदस्य श्रीराम उपाध्याय विधार्थी परिषद के नगर मंत्री सचिन शर्मा , गौरव शर्मा सचिन तिवारी गिरजेश पचौरी पुष्पेंद्र मवई अंश पाराशर, जयवीर यादव प्रियांशु सिकरवार आदित्य राजावत, क्रिश गुप्ता कोमल शर्मा,पूजा शर्मा, कृष्ण दंडोतिया , उत्कर्ष धाकरे, मानवेन्द्र राजावत, हर्ष दीक्षित प्रियांशु शर्मा आदि कार्यकर्ता और छात्र मौजूद थे