छोटकी सनदिया पंचायत के मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने आवास पर किया ध्वजारोहण
छोटकी सनदिया: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छोटकी सनदिया पंचायत के मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने निजी आवास पर विधिवत झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत के कई गणमान्य लोग, स्थानीय ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2026