भोजपुरी कला यात्रा में GI टैग और वित्तीय जागरूकता का संदेश
NABARD ने भोजपुर पीड़िया चित्रकारी के कलाकारों को GI टैग के लाभ बताए, RBI ने सुरक्षित बैंकिंग के प्रति किया जागरूक
आरा, 17 अगस्त। सर्जना ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘भोजपुरी कला यात्रा’ के तहत संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, आरा में भोजपुर पीड़िया चित्रकारी से जुड़े कलाकारों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NABARD एवं RBI की ओर से कलाकारों और प्रतिभागियों को GI टैग के महत्व, इसके लाभ, वित्तीय समावेशन तथा सुरक्षित बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Arrah, Bhojpur | Aug 17, 2026