हाथरस: चंदपा के अल्हेपुर में तेज बारिश के चलते नाले उफान पर आए, पुल के ऊपर से बह रहे पानी में जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव अल्हेपुर में लगातार 3 दिन से तेज बारिश के चलते गहरे नाले ऊफान पर आ गया है! पुल के ऊपर से बहते पानी का जलस्तर इतना बढ़ गया है आसपास के ग्रामीणों को वहां से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अपनी जान हथेली पर लेकर पुल के ऊपर से ग्रामीण गुजर रहे हैं! ना ले की सफाई न होने के कारण पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है!