विष्णुगढ़: करमाटांड में वज्रपात की चपेट में आकर सात महिलाएं हुई घायल, इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती
करमाटांड गांव में गुरूवार को वज्रपात की चपेट में आकर सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में विलासो देवी, कविता देवी, बबिता कुमारी, शांति देवी, बिना देवी, किरण देवी तथा लखिया देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी महिलाएं अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई हुई थी। दोपहर बाद हुए बारिश से बचने के लिए सभी पेड़ के नीचे बचने की कोशिश करने लगे।