विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के गिधनियां में हाथियों के झुंड से हुए नुकसान के पीड़ितों से मिले जेबीकेएसएस जिलाध्यक्ष, उपलब्ध कराया अनाज
गोविन्दपुर पंचायत के गिधनियां में बीते दिनों हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों के घरों को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसे लेकर मंगलवार को जेबीकेएसएस के जिलाध्यक्ष सरयू साव पीड़ितों मे छोटू मरांडी, मोतीलाल मरांडी और सीताराम हंसदा के परिजनों से मिले। परिजनों ने बताया कि हाथियों के झुंड ने घरों को तोड़ दिया। जिससे खुले आसमान के नीचे रहने को विवश होना पड़ रहा है।