विष्णुगढ़: हेठली मुरगांव निवासी बाइक सवार युवक की बस से कुचलकर दारू थाने के समीप हुई मौत
हेठली मुरगांव निवासी 22 वर्षीय युवक अमित कुमार पिता जागेश्वर राम की मौत गुरुवार को दारू थाना के समीप एक सड़क हादसे हो गई। बताया जाता है कि युवक अमित कुमार अपनी फूआ के घर झुमरा से बाइक पर सवार होकर अपने घर विष्णुगढ़ के हेठली मुरगांव लौट रहा था। इसी दौरान दारू थाना के समीप हजारीबाग की ओर से आ रही रोहित नामक यात्री बस ओवरटेक करने के क्रम में कुचल दिया।