विष्णुगढ़: बलकमक्का मे निवर्तमान विधायक जेपी पटेल ने फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का किया उद्घाटन, विजेता व उपविजेता हुए सम्मानित
विष्णुगढ़ के बलकमक्का में बुधवार को पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक जेपी पटेल शामिल हुए और फीता काटकर उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबला सदारो बनाम राहुल इलेवन टीमों के बीच खेला गया। काफी रोचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में राहुल इलेवन की टीम ने 1-0 गोल से टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।