विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के सातमील मोड में आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में एनएच 522 को किया जाम, निकाला गया जुलूस
आरक्षण में वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को विष्णुगढ़ के सातमील मोड़ पर आंदोलनकारियों ने एनएच 522 को जाम रखा। इससे वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। भारत बंद के समर्थन में उतरे आंदोलनकारियों में रविदास महासभा, कांग्रेस, झामुमो तथा जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता शामिल थे। इसके पश्चात सभी आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाला।