विष्णुगढ़: भेलवारा पंचायत के तिलैया में मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, लोगों ने किया खुशी का इजहार
विष्णुगढ़ के भेलवारा पंचायत अंतर्गत तिलैया में बुधवार को 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात बिजली आते हीं लोगों ने खुशी का इजहार किया और आभार जताया। बता दें कि तिलैया का ट्रांसफार्मर कई दिनों पूर्व जल गया था।