बहल: गांव रोढ़ा में खेत में बने पोल्ट्री फार्म से इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी व 10 फव्वारा नोजल हुई चोरी, केस दर्ज
Bahal, Bhiwani | Mar 2, 2024 गांव रोढ़ा में रणधीर पुत्र नेकी राम के खेत में बने पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोरों के द्वारा इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी व 10 फव्वारा नोजल चोरी कर ली गई। पीड़ित रणधीर ने बहल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की चोरों ने रात्रि में खेत में बने पोल्ट्री फार्म से सामान चोरी कर लिया है। जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।