बहल: सेहर गांव में किसान के घर से 40 कट्टे गवार के चोरी, चोरी होने की किसान ने लोहारू पुलिस में करवाई शिकायत दर्ज
Bahal, Bhiwani | Feb 29, 2024 उपमंडल के गांव सेहर से किसान के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 40 गंवार के कट्टे चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।