प्रतापगढ़: जोगापुर कस्बे में नशे में धुत्त सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस की छवि हुई धूमिल
कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगापुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक सिपाही का शराब के नशे में जमीन पर गिरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खुलेआम नशे में धुत सिपाही को देखकर राहगीर तमाशबीन बने रहे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना ने विभाग की साख को बट्टा लगा दिया है, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की चर्चा तेज है।