भरत तिवारी की स्मृति में महास्मारक निर्माण,
सफेद मार्बल से स्मारक बनाने की बात, ब्रह्मभोज तक निर्माण पूरा कराने का दावा,
गांव का नाम “भरत तिवारी नगर” किए जाने की भी कही बात,
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में स्वामी आनंद स्वरूप ने दावा किया है कि जहां भरत तिवारी की मौत/शहादत हुई थी, उस स्थान पर अब “भरत तिवारी महास्मारक” बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मारक का शिलान्यास कर दिया गया है और इसे सफेद मार्बल से तैयार कराया जाएगा।
वीडियो में स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि स्मारक निर्माण के लिए मार्बल पहुंचना शुरू हो गया है और उनका प्रयास है कि ब्रह्मभोज तक स्मारक बनकर तैयार हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस गांव के लिए भरत तिवारी ने जान दी, उस गांव का नाम अब “भरत तिवारी नगर” कर दिया गया है।
वीडियो में उन्होंने भरत तिवारी के समर्थन में स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि बड़ी संख्या में लोग आज भी उन्हें याद कर रहे हैं।
हालांकि, गांव का नाम बदले जाने, स्मारक निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति, भूमि की स्थिति और प्रशासनिक अनुमति को लेकर अभी तक कोई औपचारिक दस्तावेज या प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में इस पूरे मामले में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।