प्रतापगढ़: देल्हूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद की पुलिस अपराधिक क्रियाकलाप में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत थाना देल्हूपुर के बीट आरक्षी हरिपाल के अदम्य साहस व सतर्कता से थाना देल्हूपुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोग में वांछित मो0 मस्लिम को गिरफ्तारी किया गया।