गुरुवार को अपराह्न करीब एक बजे से थाना कुमारगंज क्षेत्र की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला गांव के ही युवक पर आरोप लगा रही कि बीते आठ तारीख रात को करीब 11बजे युवक ने उसकी मोबाइल पर फोन किया। फोन न उठाने पर वह युवक दरवाजे की कुण्डी खोल कर घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश करने लगा। वह किसी तरह से जन बचाई।