हरदोई: हरदोई में संदिग्ध हालात में किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2026 हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवापुरवा गांव में संदिग्ध हालात में किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजन पहले सीएचसी कछौना फिर हरदोई के मेडिकल कॉलेज लेकर आए यहां पर इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक बघौली थाना क्षेत्र के बरवा पुरवा गांव निवासी सत्यपाल खेती किसानी का काम करते थे।