अजीतमल: एसपी के औचक निरीक्षण से कोतवाली में हड़कंप, कबाड़ और गंदगी देख कप्तान हुए बिफर, मेस में गंदे पर्दे
शनिवार को दोपहर ढाई बजे पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली की सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा। व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कोतवाल को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी सबसे पहले पुलिस मेस पहुंचे। वह