पटियाली: नाबालिक बालिका को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पटियाली कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटियाली कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम सुशील उर्फ नन्नू पुत्र मुन्नालाल है। आरोपी पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।