रूड़की: शक्ति विहार कॉलोनी के पास गंगनहर से बरामद हुआ एक महिला का शव,कलियर में देर रात गिरकर हुई थी लापता
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की शक्ति विहार कॉलोनी के पास गंगनहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिली है कि बिजनौर निवासी सबीना कलियर में देर रात संदिग्ध हालत में गंगनहर में गिरकर लापता हो गई थी। आज गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर के द्वारा सबीना के शव को बाहर निकाला गया है। पुलिस ने सबीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।