रूड़की: रहमतपुर रोड पर लकड़ी की टाल में अचानक लगी आग,काफी लकड़ियां जलकर हुई राख
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में रहमतपुर रोड पर स्थित लकड़ी की एक टाल में आज सुबह अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों के द्वारा आज को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक काफी लकड़ियां जलकर राख हो गई थी