रूड़की: कलियर के पास से पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,गैंगस्टर एक्ट में चल रहे थे फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए अपराधियों पर की जा रही कार्यवाही के अभियान के चलते कलियर निवासी सलमान और इसरार नाम के दो आरोपियों को कलियर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।