रूड़की: बंदा रोड निवासी नशे के एक तस्कर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर छोड़कर 2 महीने के लिए किया जिला बदर
रुड़की कोतवाली पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त हो गई है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा बांदा रोड निवासी उस्मान पुत्र गुलफाम नाम के नशे के तस्कर को आज उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर छोड़कर 2 महीने तक जिला बदर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा उस्मान को 2 महीने तक जिले में नहीं घुसने की चेतावनी दी गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में खलबली मची रही है।