रूड़की: सैनिक कॉलोनी के पास से पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,देसी शराब के पव्वे किए बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते सैनिक कॉलोनी के पास से दौलतपुर गांव निवासी अमित पाल पुत्र रामपाल नाम के देसी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने देसी शराब के 50 पव्वे बरामद कर लिए हैं। पुलिस के द्वारा अमित पाल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।