रूड़की: प्रीत विहार कॉलोनी के पास महिला से मोबाइल फोन छीन कर भागने वाले बदमाशों को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीन कर भागने वाले बंदा रोड निवासी तस्लीम पुत्र ताहिर और खंजरपुर निवासी तसव्वर पुत्र गफ्फार नाम के दो बाइक सवार बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।