हनुमानगढ़: जिले में अंतिम मतदाता सूची जारी, हनुमानगढ़ में 13,282 नए वोटर जुड़े, अब कुल 13,90,900 मतदाता
हनुमानगढ़ जिले की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद यह सूची जारी की गई है। जिले में कुल 13 लाख 90 हजार 900 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई है।