महोबा: पुलिस लाइन में मंगलवार को हुई परेड, एएसपी वंदना सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। एएसपी वंदना सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से दौड़ कराई गई और शारीरिक दक्षता, अनुशासन व कर्तव्य के प्रति तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। एएसपी ने परिवहन शाखा, मेस, कैंटीन, आरओ, क्वार्टर गार्द और आदेश कक्ष का निरीक्षण किया।