एनटीए द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर नटवर सिंह स्कूल, सिटी गर्ल्स स्कूल, किला रोड स्थित पुरुषार्थ स्कूल व सेंथी स्कूल पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।