एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस में गुरुवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.300 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मूखबीर की सूचना पर लीलापुर ओवरब्रिज के पास संदिग्ध टैक्सी को रोककर तलाशी ली तो उसमें अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से दो तस्कर बिहार राज्य के निवासी शशि कुमार गुप्ता व शिवशंकर भगत को गिरफ्तार किया गया।